सेंसेक्स 393 अंक गिरने के बाद संभला, 52 प्वाइंट नीचे 40818 पर बंद

शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 51.73 अंक की गिरावट के साथ 40,817.74 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 393 प्वाइंट गिरकर 40,476.55 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 27.60 अंक नीचे 12,025.35 पर हुई। इंट्रा-डे में 123 प्वाइंट गिरकर 11,929.60 का निचला स्तर छुआ था। कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गई। कच्चे तेल के रेट में तेजी आई। इससे भारतीय बाजार प्रभावित हुआ।


एनएसई पर ऑटो इंडेक्स में करीब 1% गिरावट


सेंसेक्स के 30 में से 18 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.75% गिर गया। दूसरी ओर आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.37% फायदे में रहा।


निफ्टी के टॉप-5 लूजर





























शेयरगिरावट
आयशर मोटर्स4.34%
कोल इंडिया2.53%
लार्सन एंड टूब्रो2.20%
आईओसी1.97%
ओएनजीसी1.83%

निफ्टी के टॉप-5 गेनर





























शेयरबढ़त
भारती एयरटेल3.10%
यस बैंक2.22%
टीसीएस2.15%
अल्ट्राटेक सीमेंट1.55%
बजाज फाइनेंस1.08%